धर्म-अध्यात्म

सोनकच्छ में माहेश्वरी महिला संगठन की शपथ विधि संपन्न, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

Share

 

सोनकच्छ। माहेश्वरी धर्मशाला में माहेश्वरी महिला संगठन का शपथ विधि समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ, जिसमें नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने सेवा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

शपथ विधि जिला सचिव मनीषा लाठी के मुख्य आतिथ्य में तथा निवृत्तमान अध्यक्ष अनीता मूंदड़ा, सचिव रेखा चांडक के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई। अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष पुष्पा लाठी ने की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान महेश के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। महेश वंदना रूपाली दरक, ममता राठी, एकता दरक ने प्रस्तुत की।

अतिथियों का पगड़ी एवं मोतियों की माला तथा दुपट्टा पहनाकर स्वागत उषा मूंदड़ा, इंद्रा चांडक, रमा जाजू, निर्मला सोखिया, अनीता दरक, ममता राठी, एकता दरक, सीमा राठी, कोमल चांडक, रूपाली दरक, मीनाक्षी जाजू, ज्योति चांडक, नेहा माहेश्वरी, रचना छापरवाल, रीना जाजू, मेघा छापरवाल, चांदनी जाजू आदि ने किया। निर्वाचित अध्यक्ष साधना छापरवाल एवं सचिव मंजू जाजू तथा सभी पदाधिकारी को शपथ अधिकारी प्रदेश प्रतिनिधि एवं पूर्व अध्यक्ष अरुणा भूतड़ा द्वारा पद एवं मानव सेवा के कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि श्रीमती लाठी ने समाज के संविधान की जानकारी देते हुए बताया कि हमें किस प्रकार संगठन के कार्य करना है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती छापरवाल ने सभी से पूर्व की भांति संगठन के कार्यक्रमों में सहभागिता कर सहयोग का निवेदन किया। नव निर्वाचित सचिव मंजू जाजू ने संगठन को और मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन निधि लाठी ने किया। आभार रेखा चांडक ने माना।

Back to top button