• Wed. Jul 23rd, 2025

    राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजयुमो की “यंग इंडिया रन” मैराथन

    ByNews Desk

    Jan 12, 2023
    Share
    • राजपालसिंह को मिला प्रथम पुरस्कार

    देवास। जिनके ओजस्वी वचनों से विश्व में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का लौहा माना एवं उनका जीवन हमें आध्यात्मिकता, राष्ट्रभक्ति कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है एवं आगे भी हमें उनके विचार प्रेरणा देते रहेंगे।

    उक्त विचार भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर आयोजित “यंग इंडिया रन” मैराथन के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

    जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि भाजयुमो देवास द्वारा सभी 20 मंडल केंद्रों पर मैराथन का आयेजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मैराथन की शुरुआत की गई। अतिथियों ने युवाओं को संबोधित भी किया। इसके पश्चात मैराथन को भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, महापौर एवं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक पंकज वर्मा आदि ने सैकड़ों युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन स्वामी विवेकानंद हरिद्वार से शुरू होकर नयापुरा होते हुए शहर के विभिन्न मार्ग से पुणे सयाजी द्वार विवेकानंद प्रतिमा पर ही पूर्ण हुई। मैराथन में विजयी प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए राजपालसिंह एवं गोल्ड मेडल, द्वितीय पुरस्कार 2100 तनु गवातिया एवं सिल्वर मेडल, पुरस्कार ब्रोंज मेडल एवं तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए निर्मलसिंह और पांच प्रतिभागियों इकरा अंसारी, राजकुमार बगड़िया, लक्ष्मी पर्वत, आयुष चौधरी को 500 नगद एवं मेडल जिलाध्यक्ष राम सोनी एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदान किए।

    इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयवर्धन जोशी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम जाधव, आयुष भूतड़ा, मनीष पाटीदार, जिला मंत्री दुर्गेश चिल्लोरिया, सुदर्शन दुबे, सुरेंद्र गायकवाड़, राहुल मालवीय, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, राजवर्धन यादव, केशव जोशी, महेंद्रसिंह जवासिया, मोहित जाट, जिला सह कार्यालय मंत्री गौरव दुबे, जिला सह मीडिया प्रभारी गोलू प्रजापति, सह सोशल मीडिया प्रभारी कोशराजसिंह, गणेश पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य अनमोल जायसवाल, विशाल चौधरी, जयेश मिश्रा, तरुण शिंदे आदि कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहें। संचालन राहुल गोस्वामी ने किया एवं आभार सीनियर मंडल अध्यक्ष राजवर्धन यादव ने माना।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *