इंदौर
Indore news आरडीएसएस के शेष कार्यों को समय पर पूर्ण करें

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर शहर अधीक्षण अभियंता डीके गाठे ने बुधवार शाम इंदौर शहर वृत्त अंतर्गत कार्यपालन अभियंताओं की मीटिंग लेकर RDSS कार्यों में गति लाने को लेकर आदेशित किया।
अधीक्षण यंत्री ने शेष कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए पांचों कार्यपालन यंत्रियों डीके तिवारी, सुनील सिंह, विनय प्रताप सिंह, राकेश सिंह जौहर, शैलेंद्र सिंह भदौरिया को सतत पर्यवेक्षणरत रहने को कहा। ज्ञातव्य हैं कि आरडीएसएस अंतर्गत शहर में सब स्टेशन, वितरण ट्रांसफार्मर, केबल, अंडर ग्राउंड केबल, ज्यादा क्षमता के तार लगाने, पोल इत्यादि के कार्य हुए हैं। इन कार्यों से बिजली वितरण क्षमता विस्तार कार्य किया गया है, कुछ कार्य और होना हैं।




