राजनीति

अनुकरणीय पहल: जन्मदिन पर लिया 5 हजार पौधे लगाने का संकल्प

  • उत्साह के साथ मनाया पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष सेंधव का जन्मदिन

देवास। सभी के जीवन में जन्मदिन एक ऐसा अवसर है, जो यह विचार करने पर विवश कर देता है कि हमने हमारे जीवन के अब तक के वर्षों में प्रकृति को दिया क्या है। हमें प्रकृति का कर्ज उतारना चाहिए और यह कर्ज तभी उतारा जा सकता है, जब हम पर्यावरण का संरक्षण करें। आज मेरा जन्मदिन है और मैं 5 हजार पौधे लगाने का संकल्प ले रहा हूं। जो पौधे लगाऊंगा, वे पेड़ बने इसके लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। आपके स्वागत से मैं अभिभूत हूं, आज मैं गिफ्ट के तौर पर आपसे यह कह रहा हूं कि आप सभी अधिक से अधिक पौधे लगाए और प्रकृति का कर्ज उतारते हुए हमारे प्रदेश को हराभरा बनाएं।

यह भावनात्मक संदेश मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रायसिंह सेंधव ने अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण के दौरान दिया। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में पौधे बांटे और पौधे लगाए। उन्होंने देवदर्शन के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। उन्होंने टेकरी पर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा के दर्शन, पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात खेड़ापति मंदिर, मिल रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन किया। यहां गोशाला में गोसेवा की। मल्हार स्थित शीलनाथ धुनी संस्थान, चाणक्यपुरी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। शंकरगढ़ पहाड़ी पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। वृद्धाश्रम में वृद्धों को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लिया।

मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया, कि मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में रायसिंह सेंधव मित्र मंडल द्वारा श्री सेंधव का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती, पूर्व सांसद व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चिंतामण मालवीय, इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल, इंदौर दुग्ध संघ पूर्व अध्यक्ष उमरावसिंह मौर्य, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा देवास जिला प्रभारी मधु वर्मा, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, सत्तापक्ष नेता मनीष सेन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी, सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष गोपालसिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता बहादुरसिंह पिलवानी सहित भोपाल, सीहोर, आष्टा, सोनकच्छ, उज्जैन, इंदौर, देवास, हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने श्री सेंधव का स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामना प्रेषित की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button