बेहरी गांव का नाम रोशन, वरिष्ठ अधिवक्ता को मुख्यमंत्री के हाथों मिला प्रॉमिनेंस अवार्ड

बेहरी/इंदौर (हीरालाल गोस्वामी)। बेहरी गांव के लिए गौरव का क्षण। इंदौर में शनिवार को आयोजित प्रॉमिनेंस अवार्ड 2026 में बेहरी अंचल के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सीके उपाध्याय को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों सम्मानित किया गया।
मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मंच से शिक्षा, समाजसेवा, स्वास्थ्य, उद्योग, कानून जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया था।
कानून के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में लंबे अनुभव के चलते उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। उनके सम्मानित होने से न केवल अधिवक्ता समुदाय में बल्कि पूरे बेहरी-बागली अंचल में हर्ष का माहौल है।
ग्रामीण पूर्व जनपद सदस्य नाथू सिंह जी सेठ, वरिष्ठ एडवोकेट प्रवीण दांगी, नई दुनिया पत्रकार हीरालाल गोस्वामी, दैनिक भास्कर पत्रकार व उप सरपंच लखन सिह दांगी, राष्ट्रीय हिंदू संगठन के प्रदेश महामंत्री केदार पाटीदार, वरिष्ठ पंडित गोवर्धन उपाध्याय, सरपंच हुकम सिंह बछानिया, पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, देवकरण पिंडोरिया, कंचन सिंह दांगी, ग्राम पंचायत सचिव परसराम अलावा, संतोष अमडावदिया, माखन पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार और शुभचिंतकों ने कहा बेहरी जैसे छोटे गांव से निकलकर प्रदेश के सबसे बड़े मंच पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।



