आपका शहर

विधायक एवं नगर परिषद जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों को ऊनी कपड़े किए वितरित

Share

कन्नौद (आशिक माचिया)। गुरुवार को नगर परिषद परिसर में सफाई कर्मचारियों को विधायक पंडित आशीष शर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम जाट एवं पार्षदों की उपस्थिति में ऊनी कपड़े वितरित किए गए। नगर को स्वच्छ बनाए रखने वाले सफाईकर्मी जो इस ठंड के मौसम में भी नगर को साफ सुथरा रखते हैं। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए गर्म ऊनी कपड़े वितरित किए गए। इस दौरान पार्षद फ़ारुख भाई केलेवाले, संजय शर्मा, राधेश्याम खत्री, दिलीप यादव, विशाल भावसार, गोपालसिंह राठौड़, शैलेश सल्लाम, अनिल नागर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button