इंदौर

धरती आबा के तहत विद्युतीकृत परिवार देखेंगे गणतंत्र दिवस दिल्ली समारोह

Share

 

इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्य़ुत वितरण कंपनी क्षेत्र में रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम आरडीएसएस अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए जुगा) में अत्यंत दूरस्थ वनवासी क्षेत्र समेत मालवा निमाड़ में सैकड़ों मजरे, फलिए, टोले को रोशन किया गया है।

इनमें से 23 वनवासी 26 जनवरी को राष्ट्र प्रमुखों की मौजूदगी में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जाएंगे, वहां वे सरकारी मेहमान बनकर राष्ट्रीय महोत्सव के साक्षी बनेंगे। वनवासी परिवार 24 जनवरी को इंदौर से विमान से रवाना हुए। प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इन वनवासी परिवारों को बधाई दी हैं। ऊर्जामंत्री ने कहा कि शासन आपके लिए सुख सुविधाएं बढ़ाने एवं जीवन को संवारने, खुशियां बांटने के लिए तत्परता से कार्यरत है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्तुत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इन वनवासी परिवारों के साथ नई दिल्ली गणतंत्र समारोह के लिए बिजली अधिकारी भी नोडल अधिकारी, समनव्यक अधिकारी के रूप में शामिल होंगे, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के इन वनवासी परिवारों को नई दिल्ली में परेशानी नहीं आए। श्री सिंह ने बताया कि जाने वाले वनवासी परिवारों में संतोष प्रेम सिंह, शारदा बाई पुंजापुरा देवास, नाहर सिंह पुंजापुरा देवास शामिल है।

Back to top button