शिक्षा

टोंकखुर्द: सामूहिक सूर्य नमस्कार, योग से सीखे निरोगी रहने के उपाय

Share

 

टोंकखुर्द (विजेंद्र सिंह ठाकुर)। स्वस्थ शरीर और सजग मन के संदेश के साथ 12 जनवरी 2026 को टोंकखुर्द के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भव्य ‘सूर्य नमस्कार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग की महत्ता को रेखांकित किया।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, टोंकखुर्द में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष पोपसिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी विमल कुमार सांखला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जग्गनाथ दामेचा एवं क्षेत्र के पार्षदगण सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एसडीएम संजीव सक्सेना ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह एकाग्रता बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम है। जनपद अध्यक्ष श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर योग शिक्षक जितेंद्र मंडलोई ने उपस्थित जनसमूह को योग के विभिन्न अभ्यासों का विधिवत प्रशिक्षण दिया। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों और अतिथियों ने सूर्य नमस्कार के 12 चरणों का क्रमबद्ध अभ्यास किया।

भारत हायर सेकेंडरी स्कूल में भी गूंजा योग का मंत्र-
इसी कड़ी में भारत हायर सेकेंडरी स्कूल, टोंक खुर्द में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों का अभ्यास किया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों को प्रत्येक आसन के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संचालन योगेश कुमार देथलिया ने किया। आभार सहायक विकासखंड अधिकारी रंधीर सिंह खिची ने माना।

Back to top button