शिक्षा

शासकीय उमावि सिंगावदा में 75% से अधिक अंक लाने वाले 24 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Share

 

– लेपटॉप योजना में मिली प्रोत्साहन राशि

देवास। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगावदा में बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और स्कूल स्टाफ के मार्गदर्शन व समर्पण का परिणाम है।

प्रोत्साहन स्वरूप विद्यार्थियों को शासन की लेपटॉप योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त हुई, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल रहा।

शिक्षक बसंत व्यास ने बताया, कि कक्षा 12वीं में अध्ययनरत 119 छात्र-छात्राओं में से 24 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मप्र शासन की योजना के अंतर्गत लेपटाप की राशि प्राप्त की। इन छात्र-छात्राओं का सम्मान संस्था प्राचार्य अनिल सोलंकी एवं स्टाफ ने किया।

इनका हुआ सम्मान-
खुशबू मकवाना 86.2 प्रतिशत, यश भावसार 85.6 प्रतिशत, रितिक तंवर 85 प्रतिशत, शीतल परमार 84 प्रतिशत, रचना सोलंकी 82.2 प्रतिशत, पायल हनोतिया 81.6 प्रतिशत, महेश्वरी राठौर 81.4 प्रतिशत, दीपिका पंड्या 80.8 प्रतिशत, सुमित्रा राठौर 80.6 प्रतिशत, अर्पिता चौहान 80.6 प्रतिशत, विशाल कुशवाह 80.6 प्रतिशत, दीपा राठौर 80.6 प्रतिशत, जया प्रजापति 79.2, निकिता 78.6 प्रतिशत, रोशनी 78.4 प्रतिशत, शिवपालसिंह 78 प्रतिशत, कीर्ति राठौर 77.6 प्रतिशत, निकिता 77.6 प्रतिशत, सोनिया 77.4 प्रतिशत, मेघा परमार 77 प्रतिशत, खुशी मकवाना 76.6 प्रतिशत,, कार्तिक 76.2 प्रतिशत, गोविंद 75.6 प्रतिशत, निकिता झाला 75 प्रतिशत।

Back to top button