प्रशासनिक
पदीय कर्तव्य के निवर्हन में लापरवाही पर सहायक ग्रेड तीन अमित चौहान निलंबित

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सहायक ग्रेड तीन अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग देवास अमित चौहान को अपने पदीय कर्तव्य के निवर्हन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता एवं अनियमितता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सोनकच्छ रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।




