प्रशासनिक
अनुविभागीय अधिकारी आनंद मालवीय निलंबित

देवास। संभाग आयुक्त उज्जैन आशीष सिंह ने पदीय कर्तव्यों के निवर्हन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता एवं अनियमितता पर अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग देवास आनंद मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय उज्जैन संभाग उज्जैन रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।




