शिक्षा
संकुल स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन

देवास। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेशानुसार सत्र 2025-26 का जन शिक्षा केंद्र स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण मेला प्रदर्शनी का आयोजन जन शिक्षा केंद्र राधा बाई में किया गया।
जन शिक्षक निसार खान ने बताया कि इस संकुल स्तरीय मेले में कक्षा 6 से 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए आकर्षक तथा जानकारी युक्त माॅडल प्रोजेक्ट आदि का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पार्षद राम यादव, अर्जुन यादव पूर्व शिक्षा समिति अध्यक्ष, सोनू परमार पार्षद, प्राचार्य प्रवीण मालवीय, जन शिक्षक संजय कारपेंटर थे। अर्जुन यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में उत्साह बढ़ता है और प्रतिभा में निखार आता है। इस अवसर पर संकुल के समस्त विद्यालयों के शिक्षक एवं उनके पालक उपस्थित थे।




