पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई
कन्नौद (आशिक माचिया)। मंडल क्षेत्र के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सबसे पहले वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यकम को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक पं. आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत बहिरावद में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। उक्त कार्यकम सभी बूथ एवं 15 शक्ति केंद्र पर मनाया गया। इस दौरान मंडलाध्यक्ष विजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम जाट, महामंत्री अनोखीलाल चौहान, सुनील कर्मा, राजकुमार वर्मा, पार्षद राधू खत्री, संजय शर्मा, दिलीप यादव, गोपाल राठौर, विशाल भावसार, शैलेष सल्लाम, लोकेश राठौर ,रामनिवास भाकर, श्रीप्रसाद परमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।