खेत-खलियानप्रशासनिक
मंडी प्रकोष्ठ में मुकेश चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष

देवास। मध्यप्रदेश कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव ने देवास कृषि उपज मंडी में पदस्थ मुकेश चौधरी को मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मंडी प्रकोष्ठ के पद का दायित्व सौंपा गया। मंडी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाए जाने पर देवास कृषि उपज मंडी के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने चौधरी का स्वागत किया एवं अपेक्षा की गई कि कर्मचारियों के अधिकारों और हितों के लिए प्रदेश स्तर पर अपनी मांग रखेंगे। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में प्रमुखता से भी मांग की गई।



