आपका शहर
विधायक शर्मा ने किया भाजपा संगठन के जम्वाल एवं जोशी का सम्मान

कन्नौद। खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं. आशीष शर्मा के निवास पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी का अल्प समय के लिए आगमन हुआ। इस दौरान विधायक पं. शर्मा द्वारा दोनों भाजपा संगठन के नेताओं का शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय गुर्जर, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम जाट, भाजपा नगराध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पार्षद दिलीप यादव, नारायण गुर्जर, डॉ. मोहन कोठारी, जनपद सदस्य रामनिवास भाकर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




