देवास

दिव्यांग बच्चों के पालकों को मिला मार्गदर्शन

Share

– जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सीखे नए सूत्र

देवास। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चों के पालकों का एक दिवसीय जिला स्तरीय पालक उन्मुखीकरण कार्यक्रम मावि क्रमांक 3 की नई बिल्डिंग स्थित CWSN छात्रावास में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखण्डों से पालक, एमआरसी एवं जिला शिक्षा केन्द्र की टीम शामिल रही। पालकों को दिव्यांग बच्चों के कौशल विकास, पुनर्वास और समान अवसरों के प्रति जागरूक किया गया।

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा संपूर्ण जिले से 100 दिव्यांग बच्चों के पालकों का प्रशिक्षण दिया जाना था, जिसमें पालकों ने भाग लिया। रेनू गुप्ता, सहायक परियोजना समन्वयक ने कार्यक्रम में बच्चों के विभिन्न कौशल पहचान एवं उनके पुनर्वास हेतु विस्तार से बताया। दिव्यांग बच्चों के पालकों को उनके बच्चों की समस्या एवं समाधान हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया।

दिव्यांग बच्चों को सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेने के समान अवसरों में शामिल किया जाए, उनकी जरूरतों के प्रति जागरूकता फैलाना, भेद-भाव को दूर करना और समान अवसर प्रदान करना जरूरी है। नकारात्मक धारणाओं को दूर करने के लिए उन्हें शिक्षित करना आवश्यक है। कार्यक्रम अजय कुमार मिश्र, जिला परियोजना समन्वयक ने पालक से व्यक्तिगत प्रशिक्षण की जानकारी ली।

Amaltas hospital

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोग प्रफुल्ल द्विवेदी, भारती चौहान, उषा जायसवाल, शाहीदा बी कुरैशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था सुरेन्द्रसिंह खिंची छात्रावास वार्डन द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा केंद्र देवास से शीतल मालवीया, कंचन डोडावे, अंकित वर्मा, सपना परमार, अनिल वर्मा, वैशाली पवार एवं छात्रावास के समस्त स्टॉफ उपस्थित था।

Back to top button