राजनीति

विधायक मनोज चौधरी ने किया सीसी रोड एवं पानी निकासी पाइपलाइन का भूमिपूजन

Share

 

विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

सिरोल्या (अमर चौधरी)। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी ने रविवार को ग्राम पंचायत खोकरिया में सीसी रोड एवं पानी निकासी की पाइपलाइन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिविधान से श्रीफल चढ़ाकर पूजन-अर्चन के साथ की गई। विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सीसी रोड एवं पानी निकासी पाइपलाइन का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन की सुविधा के साथ-साथ बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाना है ताकि गांवों में स्वच्छता, सुविधा और समृद्धि का वातावरण स्थापित हो सके।

भूमिपूजन के दौरान ग्राम पंचायत खोकरिया के सरपंच बनेसिंह लाखा, पंचायत सहायक सचिव संजयसिंह ठाकुर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष आनंदसिंह ठाकुर, जनपद सदस्य विजयसिंह राजपूत, शेख हमीद, शुभम सिंह ठाकुर, मुकेश पटेल, चेतन राव, बबलू राजपूत सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभी ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

Back to top button