खेती में नवाचार व पर्यावरण संरक्षण के लिए युवा किसान धर्मेंद्रसिंह राजपूत सम्मानित

– कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट व महापौर गीता अग्रवाल ने शील्ड देकर किया सम्मानित
देवास। ग्राम छोटी चुरलाई के युवा कृषक धर्मेंद्र सिंह राजपूत को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर गीता अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।
धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती में नवाचार किए हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पारंपरिक खेती के साथ नई तकनीक, जैविक खाद का उपयोग और फसल विविधिकरण को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त किया। उनके प्रयासों से क्षेत्र के अन्य किसानों को भी नई दिशा मिली है।
सम्मान समारोह के दौरान विधायक आशीष शर्मा, मनोज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सैंधव, महापौर एवं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने धर्मेंद्रसिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि वे भविष्य में भी आधुनिक तकनीक और जैविक खेती को बढ़ावा देकर क्षेत्र के किसानों को जागरूक करेंगे।




