शिक्षा

दीपावली प्रकाश, उमंग और उत्साह का पर्व- डॉ. सीमा सोनी

Share

बच्चों को मिठाई, पटाखे और फल वितरित किए

देवास। दीपावली प्रकाश, उमंग और उत्साह का पर्व है। दीपावली के प्रकाश से हमारा सम्पूर्ण जीवन प्रकाशित होता है।

यह विचार डॉ. सीमा सोनी (प्रोफेसर केपी कॉलेज) ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में दीपावली पर्व उत्सव में व्यक्त किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया, कि विद्यालय में दीपावली उत्सव पर्व का यह 25वां वर्ष था।

कार्यक्रम के अतिथि शिक्षक खुर्शीद आलम खान, तबस्सुम खान, सीनियर रोटेरियन सुधीर पंडित, नीलेश हरौड़े (संस्था सद्भावना), कुणाल गोस्वामी, सुरेंद्र राठौर, यशवंत डागोरा, शाहनवाज खान, गुलनिशा खान, अरमान खान निहाल कुरैशी थे।

खुर्शीद आलम खान ने अपने स्वर्गीय पिता हाजी अलिफ अहमद खान (भौंरासा) की स्मृति में विद्यालय के बच्चों के स्टेशनरी के लिए 11001 रुपए प्रदान किए। श्री कुरैशी ने कहा, कि बच्चों की खुशी से बढ़कर कोई खुशी नहीं। श्री पंडित ने कहा, कि दीपावली प्रकाश एवं खुशी का पर्व है। सभी अतिथियों ने बच्चों को फल, मिठाई एवं पटाखे वितरित किए। दीया डेकोरेशन करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभी अतिथियों ने विद्यालय की गतिविधियों का अवलोकन किया और उसकी सराहना की।

इस अवसर पर स्टाफ नाजमा खान, प्रियंका गौड़, सुश्री सूर्यबाला बघेल, अलका परमार एवं पालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

Back to top button