धर्म-अध्यात्म

टोंकखुर्द में कांग्रेस की चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share

 

टोंकखुर्द/भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नवरात्रि के पावन पर्व पर गुरुवार को टोंकखुर्द में कांग्रेस ने मां शक्ति सेवा संस्था के तत्वाधान में चुनरी व कलश यात्रा का आयोजन किया।

यात्रा महाभारत कालीन प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव मंदिर कन्हैरिया में पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई, जो ग्राम नाई खेड़ी, देहरिया, टोंकखुर्द नगर के मालवीय नगर, भगतसिंह चौराहा, चिंतामणि मार्ग, रावला चौक, माधवगंज से होते हुए शक्ति माता मंदिर पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं व बालिकाएं सम्मिलित हुई।

यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीतसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कप्तान भी सम्मिलित हुए। अतिथियों ने कलश यात्रा में सम्मिलित हुई कन्याओं का चरण पूजन किया। चुनरी यात्रा का नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंचों से स्वागत किया। लोगों ने अपने घरों की छत पर से चुनरी यात्रा पर पुष्प वर्षा की। यात्रा सुबह 10 बजे झरनेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई, जो तीन घंटे बाद शक्ति माता मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी अर्पित की।

यात्रा में गोपालकृष्ण व्यास, राजेश धाकड़, पोपसिंह जिरवाय, नितेश धाकड़, दिलीप सिंह चांदना, आरिफ पटेल, फूलसिंह गुर्जर, रउफ कुरैशी, बालकृष्ण पटेल, बसंतसिंह राजपूत, दुर्गा सिंह गुर्जर, रुस्तम पटेल, विष्णु सुनानिया,श्याम भंडारी, रीना गालोदिया, जीतू गालोदिया, रोहन सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं श्रद्धालु शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष नितेश धाकड़ ने किया।

Related Articles

Back to top button