राजनीति

कारगिल युद्ध विजय दिवस पर मशाल रैली निकलेगी, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Share

देवास। भारत की कारगिल युद्ध में विजय के 25 वर्ष 26 जुलाई को पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युद्ध में दिवंगत वीर बलिदानियों के सम्मान में 25 जुलाई की शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एक मशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजजन सम्मिलित होंगे।

26 जुलाई को सायं 7 बजे भाजपा कार्यालय देवास पर विजयदीप के साथ अमर वीर बलिदानियों के परिवारों का सम्मान भी युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यालय पर कारगिल युद्ध से संबंधित एक चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगीl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button