देवास

क्षिप्रा नदी तट पर कलाव्योम फाउंडेशन का पौधारोपण अभियान प्रारंभ

Share

 

देवास। कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और क्षिप्रा नदी तटों के हरितीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम क्षिप्रा नदी तट, क्षिप्रा में महामंडलेश्वर दादू महाराज की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर नदी तट पर हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ प्रथम चरण में 51 पौधे लगाए गए। कलाव्योम के अध्यक्ष अशोक श्रीमाल ने बताया, कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। भविष्य में और अधिक पौधे रोपकर क्षिप्रा तट को घने वृक्षों से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि आने वाली पीढि़यों को एक स्वच्छ, हरित और सुंदर नदी तट उपहार में देना भी है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद्रावत, बीचोली तहसीलदार बलबीरसिंह राजपूत, गोपाल राठौर, ओमप्रकाश जगावत, विजय चौधरी, हेरम्ब यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया और इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

Back to top button