धर्म-अध्यात्म

निगम कार्यालय में गूंजे “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे

Share

 

महापौर गीता अग्रवाल ने की भगवान श्री गणेश की स्थापना, शहरवासियों को दी शुभकामनाएं

देवास। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय का वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान निगम कार्यालय में “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, लोक निर्माण समिति अध्यक्ष एवं गणेशोत्सव समिति उपाध्यक्ष गणेश पटेल, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, बाबू यादव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, कार्यालय अधीक्षक अशोक देशमुख, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर, उपयंत्री श्यामसुन्दर रघुवंशी, राजेश कौशल, दिनेश मिश्रा, उमेश चतुर्वेदी, महेन्द्र सोनगरा, कुणाल दुबे सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी श्रद्धा भाव से पूजन में शामिल हुए।

पूजन के बाद महापौर गीता अग्रवाल ने शहरवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विघ्नहर्ता श्री गणेश जी शहर में सुख-समृद्धि, शांति और सौहार्द का संचार करें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को उत्साह और भाईचारे के साथ मनाएं तथा स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने में सहयोग दें।

नगर निगम कार्यालय में हुई गणेश स्थापना के साथ ही देवास में दस दिवसीय गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत हो गई है।

Related Articles

Back to top button