तीन दिन में सवा लाख उपभोक्ताओं ने कैशलेस बिल भरा

झटपट जमा हो रहे बिजली बिल
इंदौर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा क्लाउड माइग्रेशन, ऑन लाइन सेवाओं के अपडेशन का महत्वपूर्ण कार्य किया गया। इसके बाद कैशलेस बिजली बिल भरने की प्रक्रिया अत्यंत तेजी से संचालित हो रही है। तीन दिन में करीब कंपनी क्षेत्र के सवा लाख बिजली उपभोक्ताओं ने बिल राशि जमा कराई है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया, कि सबसे पहले एमपी ऑन लाइन की बिजली बिल भुगतान सेवाएं प्रारंभ हुई, फिर यूपीआई से पैमेंट यानि पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, अमेजन इत्यादि माध्यमों से तेजी से भुगतान जारी है। श्री सिंह ने बताया कि गुरूवार की शाम से रविवार सुबह यानि करीब तीन दिन के अंतराल में लगभग सवा लाख बिजली उपभोक्ताओं ने कैशलेस तरीके से बिजली बिल जमा कराए है। शुक्रवार से मात्र पांच से सात सेकंड में बिजली बिल कैशलेस तरीके से जमा हो ना प्रारंभ हो गए।
श्री सिंह ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अत्यंत जरूरी कार्य के लिए जिन उपभोक्ताओं की पे डेट पिछले तीन चार दिनों में थी, उन्हें पहले से ही आगे बढ़ा दिया गया था, इस तरह दो दिन दिनों में बिल नहीं जमा करने वालों से किसी भी प्रकार का अधिभार नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल, टेबलेट, कम्प्यूटर से कैशलेस बिल भरने पर प्रति बिल निर्धारित राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान भी की जाती है। श्री सिंह ने बताया कि कंपनी निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं बेहतर उपभोक्ता सेवा संचालन के प्रति वजनबद्ध हैं। इसके लिए हजारों कार्मिक समर्पित भावना के साथ जुटे हुए हैं। ऊर्जस संबंधित अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं सोमवार तक पूरी तरह सुचारू हो जाएगी।




