इंदौर

स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्ताओं को एक माह में ₹20 करोड़ की छूट, जानिए कैसे मिल रहा फायदा

स्मार्ट मीटर पृथक से खपत गणना कर दिला रहे रियायत

Share

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्राथमिकता से लगाए गए स्मार्ट मीटरों की वजह से दिन में सौर ऊर्जा अवधि सुबह 9 से शाम 5 तक की अवधि में विद्युत खपत की पृथक गणना कर टाइम ऑफ द डे छूट दी जा रही है।

ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत मिलने वाली यह टीओडी छूट करीब पौने 14 लाख उपभोक्ताओं को नियमानुसार दी जा रही है। इस छूट की मासिक कुल राशि 20 करोड़ रुपए से अधिक है। इंदौर शहर के उपभोक्ताओं को करीब 9 से 10 करोड़ रुपए की मासिक रियायत दी जा रही है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले स्मार्ट मीटर कार्य प्रारंभ करने वाली पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर योजना के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के साथ ही नालेज शेयरिंग का कार्य भी प्रभावी ढंग से किया है। वर्ष 2025-26 के दौरान पावर फायनेंस कार्पोरेशन द्वारा आईआईएम इंदौर के माध्यम से 12 राज्यों के अधिकारियों की इंदौर में ट्रेनिंग के दौरान पोलोग्राउंड इंदौर पश्चिम क्षेत्र कंपनी के स्मार्ट मीटर कंट्रोल सेंटर में राज्यों के इन 60 अधिकारियों को कार्मिकों ने स्मार्ट मीटरिंग की संपूर्ण जानकारी दी है। यह कार्य अभी भी जारी है।

Amaltas hospital

कंपनी क्षेत्र के नागदा, झाबुआ, महू, खरगोन, थांदला को पूर्ण स्मार्ट मीटरीकृत घोषत किया गया है। बड़े शहरों में रतलाम शहर में रतलाम करीब 95 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, वहीं इंदौर महानगरीय क्षेत्र में करीब 85 प्रतिशत स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं।

कंपनी स्तर पर कुल 16 लाख 50 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटरीकृत उपभोक्ताओं को दिन में विद्युत खपत पर जुलाई माह में जारी बिलों की स्थिति में 20 करोड़ रूपए की टीओडी छूट भी प्रदान की गई हैं। शासन द्वारा यह छूट इसलिए प्रदत्त की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता दिन में जरूरी अधिकतम कार्य कर ले, ग्रीन एनर्जी को शासन की मंशा के अनुरूप बढ़ावा मिल सके।

इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम में सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ा

Back to top button