किसी को आवास तो किसी को पेंशन की चिंता, जनसुनवाई में समस्या लेकर पहुंचे आवेदक
अपर कलेक्टर श्री सोलंकी एवं अपर कलेक्टर श्री जैन ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

देवास। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी एवं अपर कलेक्टर संजीव जैन ने आवेदकों की समस्याएं सुनी।
उन्होंने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि भूमि का सीमांकन, बैंक खाते में जमा राशि दिलाए जाने, जलकर में रियायत दिलाई जाने, बिजली बिल कम कराने, पेंशन शुरू कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामांकन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, कृषि भूमि का नामांतरण कराने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर विशाखा देशमुख, संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।



