इंदौर

बिजली की गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति, समय पर राजस्व संग्रहण करना कंपनी की प्राथमिकता

बिजली कंपनी के एमडी श्री सिंह ने चार जिलों की समीक्षा की

Share

 

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनूप कुमार सिंह ने बुधवार को खरगोन जिले का दौरा किया।

खरगोन में ली गई उच्च स्तरीय बैठक में खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर जिले के बिजली अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता गुणवत्ता पूर्ण बिजली प्रदाय करना हैं, अधिकारी कृषि क्षेत्र के लिए दस घंटे दैनिक एवं अन्य सभी श्रेणी वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए शासन के आदेशानुसार चौबीस घंटे बिजली प्रदाय सुनिश्चत करे। कही कोई तकनीकी कठिनाई या किसी शासकीय कार्य, योजना, विकास परियोजना इत्यादि के लिए शट डाउन की स्थिति बने तो समय पर संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सूचना दी जाएगी।

श्री सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ ही समय पर निर्धारित देयकों की वसूली करना भी बहुत जरूरी हैं। राजस्व संग्रहण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री सिंह ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एसएसटीडी, आरडीएसएस, मैंटेनेंस, स्मार्ट मीटर, रबी सीजन की तैयारी, उपभोक्ता शिकायत निवारण, सीएम हेल्प लाइन, लोक सेवा गांरटी से जुड़े कार्यों के संबंध में जानकारी ली एवं सभी अधीक्षण यंत्रियों को इन कार्यों, सेवाओं, अभियानों की सतत समीक्षा के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक एसएल करवाड़िया, मुख्य अभियंता आरसी जैन, एसआर बमनके, सुषमा गंगराड़े, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय मालवीय, तरूण उपाध्याय, निर्मल शर्मा, अधीक्षण यंत्री जेपी ठाकुर खरगोन, केएस मालवीय बुरहानपुर, डीके बुके खंडवा, अरविंद सिंह बड़वानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Back to top button