क्राइम

अवैध शराब पर शिकंजा: स्कूटर में छिपाकर ले जा रहा था 50 पाव, आबकारी विभाग ने दबोचा

Share

 

देवास। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्कूटर की डिक्की में देशी शराब ले जाते पकड़ा। कार्रवाई कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई।

आबकारी देवास द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें गत दिवस आबकारी वृत्त देवास ब ने मुखबिर सूचना के आधार पर एक स्कूटर क्रमांक एमपी 41 जेडसी 1535 पर डिक्की में 50 पाव देशी शराब प्लेन का परिवहन करते हुए रोहित निवासी बालगढ़ को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जब्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग रुपए 85000 है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी आरक्षक आशीष, अरविंद सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल चौहान, अनिल अकोदिया सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Back to top button