क्राइम

गोवंश से भरा पिकअप जब्त

Share

 

1 आरोपित गिरफ्तार, 4 गोवंश को कराया मुक्त

देवास। जिले के हरणगांव थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से चार गोवंश को मुक्त कराया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा गोवंश तस्करी करने वाले आरोपितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना हरणगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से गोवंश का परिवहन किया जा रहा है। थाना हरणगांव पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका गया, जिसमें ठूंस-ठूंसकर चार गोवंश को एक पिकअप वाहन में अमानवीय तरीके से भरकर परिवहन किया जा रहा था, जिन्हें तत्काल मुक्त कराया। इन्हें सुरक्षित रूप से निकटस्थ गौशाला भेजा गया।

थाना हरणगांव पुलिस द्वारा पिकअप वाहन को जब्त करते हुए आरोपित के विरूद्ध धारा 4, 6, 9 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। गोवंश तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को राजसात किए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है।

गिरफ्तार आरोपित-
चीमा पिता तेलसिंह निवासी ग्राम गोयवाकी थाना सेंधवा जिला बड़वानी।

Back to top button