इंदौर

चार दिन में शहर में 25 हजार उपभोक्ताओं ने नकद बिल जमा किया

Share

 

इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के शहर अधीक्षण यंत्री दिलीप कुमार गाठे ने बताया, कि शहर के जोन पर बिल भुगतान नकद रूप में स्वीकार किया जा रहा है। किसी भी जोन को लेकर कोई परेशानी की स्थिति नहीं हैं।

श्री गाठे ने बताया कि चार दिनों में शहर के जोन पर पहुंकर 25 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने नकद राशि जमा की है। इस तरह औसतन प्रत्येक जोन पर चार दिनों के दौरान 700 से 800 उपभोक्ताओं ने बिजली देयको का नकद भुगतान किया हैं। श्री गाठे ने बताया कि वर्तमान में जोन पर एमपी ऑन लाइन के अभिकर्ताओं के साथ ही विद्युत वितरण कंपनी के डोर टू डोर सर्विस सेवा में पंजीकृत अभिकर्ता भी नकद राशि स्वीकार कर रहे हैं, कही से भी उपभोक्ताओं को परेशानी होने की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अधीक्षण यंत्री ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी हो तो मदद के लिए जोनल इंजीनियर से संपर्क किया जा सकता है।

Back to top button