शिक्षा

निशुल्क साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

Share

 

शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में हुआ 36 साइकिल का वितरण

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 9 की 36 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की गई। कार्यक्रम में छात्राए साइकिल पाकर बड़ी खुश हुई। वहीं सरकार का व सरकार की इस योजना का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नीता शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष जयसिंह राणा व पार्षद शिक्षक संघ समिति अध्यक्ष विनोद डोडिया, रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. रूपसिंह नागर, पार्षद छोटूलाल लोधी, छगन लोधी सहित गणमान्य नागरिक, मोहिनी निर्मल, भोलासिंह यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

इसी तरह शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में ग्राम गुनाई से आने वाली दो छात्राओं को साइकिल वितरण की गई।

Back to top button