नगर निगम

नगर निगम का औद्योगिक इकाईयों पर 9 करोड़ से अधिक का संपत्तिकर बकाया

Share

nagar nigam

  • अब निगम करेगा सख्ती से कर की वसूली, आयुक्त ने गठित किए दल

देवास। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 383 औद्योगिक इकाइयों पर संपत्तिकर की 9 करोड़ 50 लाख रुपए बकाया है। अब नगर निगम बकाया करों की वसूली सख्ती से करेगा।

इस हेतु निगम द्वारा औद्योगिक इकाइयों का संपत्तिकर बकाया होने के बिल जारी कर तामिल कराए जा रहे हैं। साथ ही इकाईयों के ईमेल के माध्यम से भी बकाया कर की सूचना दी जा रही है। जिन औद्योगिक इकाईयों द्वारा संपत्तिकर जमा नहीं कराया जा रहा है। उनके विरूद्ध प्रकरण तैयार कर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

इकाईयों से संपत्तिकर की वसूली हेतु महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के निर्देश पर आयुक्त रजनीश कसेरा ने वसूली दल का गठन किया है। इसमें दल प्रभारी प्र. सहायक यंत्री दिनेश चौहान को बनाया गया है। राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक एवं राजस्व निरीक्षक राजेश जोशी को दल में शामिल कर वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया के मार्गदर्शन में औद्योगिक इकाईयों से संपत्तिकर की वसूली करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button