पर्यटन

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता नभा की हुई मृत्यु, शिकार के प्रयास में हुई थी घायल

Share

भोपाल। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लायी गई 8 वर्षीय मादा चीता नभा की मृत्यु हो गई। मादा चीता नभा शिकार के प्रयास के दौरान घायल हुई थी। उसे अन्य चोटों के साथ दोनों बायें, आगे एवं पिछले पैरों में फ्रेक्चर पाया गया। एक सप्ताह से उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान आज उसकी मृत्यु हो गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद वस्तु-स्थिति पता लगेगी।

क्षेत्र संचालक चीता परियोजना ने बताया, कि कूनो में अब 26 चीते हैं। इनमें 9 वयस्क (6 मादा, 3 नर) और 17 भारत में जन्में शावक हैं, सभी स्वस्थ हैं। इसके अलावा गांधी सागर अभयारण में 2 नर चीते हैं। कूनो में 26 चीतों में से 16 चीते खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं। ये कूनो नेशनल पार्क के वातावरण से पूर्णत: अनुकूलित हो गये हैं। हाल ही में सभी चीतों को एंटी एक्टो-परजीवी टीका सफलतापूर्वक लगाया गया है। मादा चीता वीरा और निर्वा अपने नन्हें शावकों के साथ स्वस्थ हैं।

Related Articles

Back to top button