क्राइम

क्रूड ऑइल से भरा टैंकर पलटा

Share

dewas accident news

ड्राइवर कैबिन में फंसा, कांच फोड़कर निकाला बाहर

गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया

देवास। क्रूड ऑइल से भरा एक टैंकर रविवार को भोपाल रोड स्थित जैतपुरा चौराहा के समीप पलट गया। इस दौरान चालक लगभग 20 मिनट तक कैबिन में फंसा रहा, जिसे कांच फोड़कर बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर होने से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

dewas accident news

जानकारी के अनुसार रायबरेली उप्र निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र पिता शरबजीत सिंह क्रूड ऑइल से भरा टैंकर लेकर उदयपुर जा रहा था। इस दौरान टैंकर जैतपुरा चौराहा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटने से राजेंद्र कैबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं आगे का कांच फोड़कर घायल को निकाला। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button