देवास

क्षिप्रा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षक और आयुर्वेद विशेषज्ञों ने करवाया अभ्यास

Share

 

क्षिप्रा (देवास)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास तथा आयुर्वेदिक औषधालय (आयुष विभाग) क्षिप्रा का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। योग अभ्यास का नेतृत्व योग शिक्षक बीएल पटेल, आयुर्वेदिक औषधालय के महेश यादव एवं ग्रामीण युवा केंद्र के खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराते हुए योग के लाभों की जानकारी दी।

Yoga divas
इस अवसर पर नीलिमा शाह, रेखा सिंह, मुक्ता शर्मा, राजश्री चिंचोलीकर, आदिल पठान, जसवंत रावत, डॉ. सुभाष भार्गव, मोहम्मद रिजवान मंसूरी, मनीष कुमार दीक्षित एवं प्रियांशु शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Dewas news
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक अर्जुनसिंह बैस ने किया। आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद शेख साबिर ने किया।

Back to top button