क्राइम

एक्टिवा पर देशी शराब का परिवहन करते हुए दो व्यक्ति गिरफ़्तार

Share

 

शराब माफियाओं की कमर तोड़ रही देवास आबकारी टीम

देवास। जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने एक और सराहनीय कार्रवाई को अंजाम दिया।

आबकारी देवास द्वारा गत दिवस आबकारी वृत्त देवास (स) में मुखबिर सूचना के आधार पर अमलतास-शिप्रा रोड पर होंडा एक्टिवा क्रमांक एमपी 09 EA 9420 देशी मदिरा प्लेन की 6 पेटी का परिवहन करते हुए मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया।

इनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) की एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग रुपए 112500 है।

इस त्वरित कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, अरविंद जिनवाल, सैनिक संजय किशोर सिसोदिया, अनिल आदि सम्मिलित रहे।

इनकी सतर्कता और प्रतिबद्धता वाकई प्रशंसा के योग्य है। विभाग की यह सख्त कार्रवाई न केवल तस्करों के हौसले पस्त कर रही है, बल्कि आमजन में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ा रही है। ऐसी मुहिम निरंतर जारी रहेगी।

Back to top button