स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाना है- स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने खातेगांव अस्पताल के नवीन भवन का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया

देवास। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने खातेगांव अस्पताल के नवीन भवन का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने नवीन भवन का निरीक्षण किया। नवीन भवन में बनाए गए विभिन्न वार्डों को देखा और अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेश को देश में नंबर वन बनाना है। प्रदेश सरकार ने कोविड काल में भी बेहतर सुविधा दी है। प्रदेश सरकार द्वारा जनता को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। अस्पतालों का उन्नयन कर कायाकल्प किया जा रहा है। देवास जिले में भी अस्पतालों का कायाकल्प किया गया है। खातेगांव अस्पताल 30 बिस्तर का है, जल्द ही द्वितीय चरण में 50 बिस्तर का बनाया जाएगा। सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के सारे अस्पतालों का कायाकल्प किया जा रहा है। खातेगांव अस्पताल में भी मशीनें दी जाएगी, डॉक्टर एवं स्टाफ की भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। टेली मेडिसिन की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थाएं खोली जा रही हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में सभी पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क किया जा रहा है।

सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास के लिए कार्य कर रही है। खातेगांव में भी बहुत से विकास कार्य चल रहे हैं। प्रदेश सरकार चिकित्सा सुविधा देने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि अस्पताल का नवीन भवन बनने से खातेगांव के आसपास के गांवों के हजारों नागरिकों को इलाज की सुविधा मिलेगी। खातेगांव अस्पताल में आसपास के क्षेत्र के नागरिक इलाज के लिए आते हैं, उन्हें अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सलिता धनवारे, कचरू पटेल, राजेश जोशी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button