धर्म-अध्यात्म

त्योहार मनुष्य के अंदर एक नई चेतना का संचार करते हैं- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

Share

dewas news

देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कालानी बाग सेंटर में मां चामुंडा सेवा समिति संयोजक समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के मुख्य आतिथ्य में सामाजिक एवं धार्मिक संस्था पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीपावली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य में सभी ने मोमबत्ती जलाकर शांति एवं सद्भावना का संदेश दिया। संस्था की जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, कि भारत त्योहारों का देश है और इसलिए सालभर में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। ये त्योहार मनुष्य के अंदर एक नई चेतना का संचार करते हैं। ऊर्जावान बना देते हैं। कोई ना कोई रूप में मनुष्य के अंदर एक नई जागृति प्रज्ज्वलित करता है। अनेक त्योहारों में दीपावली का त्योहार विशेष माना जाता है। दीपावली का त्योहार इसलिए विशेष माना जाता है कि छोटे-छोटे बच्चों से लगाकर बुजुर्ग तक हर एक के अंदर उत्साह, उमंग और खुशी की लहर उत्पन्न हो जाती है।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मनीषा बहन, अपुलश्री बहन, ज्योति बहन, हेमलता वर्मा बहन सहित सामाजिक व धार्मिक संस्था पदाधिकारी एवं संस्था से जुड़े भाई-बहन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button