क्राइम

देवास शहर के ढाबों और होटलों पर दबिश, भारी मात्रा में शराब जब्त

Share

 

– अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

देवास। आबकारी विभाग देवास ने अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए एक बार फिर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, विभाग ने सुनियोजित ढंग से शहर के विभिन्न ढाबों, होटलों और बस्तियों में दबिश दी है।

Excise department dewas

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन, सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में, आबकारी विभाग द्वारा 21 अप्रैल को देवास शहर के जायसवाल ढाबा, एजल्स होटल, बापू की कुटिया, होटल पुष्पराज, देवास दरबार, रॉयल दरबार, कालूखेड़ी, अंबेडकर नगर और कंजर मोहल्ला में दबिश दी गई।

Excise department dewas

इस कार्रवाई में विदेशी मदिरा (व्हिस्की), बीयर, देशी मदिरा और लगभग 300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की गई, साथ ही एक एक्टिवा वाहन भी बरामद किया गया। कुल 134 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

इस पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 8 प्रकरण और धारा 34(2) के तहत 1 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त की गई सामग्री और वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 1,72,000 रुपये आंकी गई है।

इस अभियान में आबकारी उप निरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, निधि शर्मा, विजय कुचेरिया, कैलाश जामोद, आबकारी आरक्षक आशीष, बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, विकास गौतम, निकिता परमार, सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल अकोदिया और अनिल चोहान सम्मिलित रहे। आबकारी विभाग द्वारा इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।

Back to top button