नगर निगम
नगर निगम में प्रभारी कार्यालय अधीक्षक देशमुख ने ग्रहण किया पदभार

देवास। नगर निगम में प्रभारी कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय गत दिवस सेवानिवृत्त हुए। नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने प्रभारी कार्यालय अधीक्षक का दायित्व अशोक देशमुख को सौंपा।
शुक्रवार को दोपहर पश्चात प्रभारी कार्यालय अधीक्षक श्री देशमुख ने विधिवत प्रभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर रणजीतसिंह पंजाबी, हरेंद्रसिंह ठाकुर, अरविंद त्रिवेदी, विकास शर्मा, हेमराज सांगते, अजीमुद्दीन शेख, ललीता चौहान, चंदा गिल्लोरे, रूपा राठौर, आशीष जोशी, ऋतुराजसिंह, नितीन नरवरिया आदि उपस्थित थे।




