• Sun. Jul 20th, 2025

    शिक्षक अशोक ओमप्रकाश राठौर राष्ट्रीय स्तर पर स्वदेश भूषण अवार्ड से सम्मानित

    ByNews Desk

    Apr 8, 2025
    Dewas news
    Share

    भौंरासा। अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ अयोध्या धाम में स्वदेश संस्थान इंडिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रांतों से विभिन्न क्षेत्र में प्रतिभावान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित प्रतिभागियों को स्वदेश भूषण, स्वदेश सेवारत्न अवार्ड, अयोध्याकला सेवा अवॉर्ड, स्वदेश नवरत्न अचीवर अवार्ड, कोहिनूर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

    अतिथि गिरीश त्रिपाठी (महापौर अयोध्याधाम), अमरेश पांडे (निदेशक राजकीय संस्थान उत्तर प्रदेश) डॉक्टर आकांक्षा सिंह (प्रबंधन राजकीय प्रबंध संस्थान उत्तर प्रदेश), डॉ रत्ना जायसवाल (प्रबंधक राजकीय प्रबंध संस्थान उत्तर प्रदेश), अनिरुद्ध सिंह( पुलिस अधीक्षक), राज त्रिपाठी (फिल्म फेयर फेस्टिवल अध्यक्ष) डॉक्टर रंजीत यादव (थाना प्रभारी खाकी वाले गुरुजी) तथा संस्थान अध्यक्ष एसपी सागर प्रजापति के निर्देशन में होटल कलावती पैलेस अयोध्या धाम में चयनित 288 लोगों को सम्मानित किया गया।

    इसमें मध्यप्रदेश के देवास जिले से शिक्षक अशोक ओम प्रकाश राठौड़ भौरासा, शिक्षक संजयसिंह गुर्जर टोंककला, धार जिले से राकेश वर्मा, संदीप करडलवाल, पवन पटेल, गीतापाल आदि को स्वदेश भूषण अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

    Amaltas hospital

    इन शिक्षकों की उपलब्धि पर संतोष शर्मा बीएससी, जितेंद्रसिंह बघेल, राजेंद्रसिंह सेंधव, अजयसिंह गौड़, दुर्गेश जाजू, राजेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, योगेश पाठक, योगेन्द्र रैकवार, भौंरासा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पत्रकार मनोज जोशी, अभय नागर, शिवा मित्तल, अजहर खान, नरेंद्र माली, जीवनसिंह ठाकुर, आनंदसिंह ठाकुर, संतोष गोस्वामी, निक्की नामदेव, चैतन यादव ने बधाई प्रेषित की।