क्राइम

ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

Share

 

देवास। थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। ऑपरेशन हवालात के तहत पुलिस की लगातार सख्ती से फरार बदमाशों की अब खैर नहीं।

जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर 1 नवंबर 2024 से इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों और गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

6 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी-
आरोपी वाजिद पिता एजाज सिद्दीकी पर धारा 138 NIA के तहत मामला दर्ज था और वह पिछले 6 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी मंजु यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। 23 मार्च को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी देवास में देखा गया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए और टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

Back to top button