• Sat. Jul 26th, 2025

    स्वतंत्रता के लिए 90 वर्ष चले आंदोलन में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी

    ByNews Desk

    Mar 23, 2025
    Dewas news
    Share

     

    – शहर कांग्रेस ने मनाया शहीद दिवस

    देवास। 1857 से लेकर 1947 तक 90 वर्ष चले स्वतंत्रता के आंदोलन में सबसे ज्यादा शहादत युवाओं ने दी, जिनकी अधिकांश उम्र 30 वर्ष से कम रही थी।

    इन स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों में प्रमुख रूप से महारानी लक्ष्मीबाई 29 वर्ष, अवंती बाई लोधी 27 वर्ष, शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की उम्र 23 वर्ष, चंद्रशेखर आजाद 24 वर्ष, खुदीराम बोस 18 वर्ष, मंगल पांडे 29 वर्ष, हेमू कॉलानी 19 वर्ष ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति दी।

    देश की आजादी के लिए हुए आंदोलन में सर्वाधिक हिस्सेदारी युवाओं की रही थी, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ वह आक्रामक लड़ाई लड़ी, जिससे अंग्रेज हताश और निराश हो गए। इसका परिणाम रहा कि हमें 1947 में आजादी मिली।

    उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस द्वारा गजरा गियर्स चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर उनके बलिदान दिवस के अवसर पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, भगवानसिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा सहित वक्ताओं ने व्यक्त किए।

    इसी के साथ कहा कि आज की युवा पीढ़ी इन युवा क्रांतिकारियों से शिक्षा ले, जिन्होंने छोटी सी उम्र में अपने लिए देश और देश की आजादी को सर्वोपरि माना। हमारी जिम्मेदारी है कि हमें इन युवा क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना है। यही हमारी इन युवा क्रांतिकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    इस अवसर पर कांग्रेस नेता नजर शेख, कल्याणसिंह पवार, प्रमोद सुमन, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, पंकज वर्मा, राहुल पवार, प्यारे मियां पठान, प्रदीप बनाफर, हिम्मत सिंह चावड़ा, राकेश पाटीदार, रूपेश पालीवाल, मोनू चौहान, पंकज धारू, गोलू विजयवर्गीय, जितेंद्र मालवीय, सुनील यादव, निर्मल डोडिया, संजय रैकवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। आभार प्रहलाद मिस्त्री ने माना।