राठौर समाज ने मनाया रंगपंचमी का त्यौहार, खूब उड़ा रंग-गुलाल

कांटाफोड़ (सोहन राठौर)। स्थानीय क्षत्रिय राठौर समाज द्वारा मनाई रंगपंचमी। बुधवार को नगर के बड़घाट स्थित बगीचे में रंगों का पर्व रंग पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह उमंग व धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में समाज के सभी वरिष्ठजन, महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए।
रंग व गुलाल लगाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। भाईचारे की भावना से यह पर्व आपसी तालमेल के साथ खुशियों के साथ मनाया गया। सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को प्रशस्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रामगोपाल राठौर, मुकेश राठोर, जगदीश राठौर, रामचंद्र राठौर, कैलाश राठौर, रामनिवास राठौर, सुधीर राठौर, पत्रकार सोहन राठौर, सुनील राठौर, अरुण राठौर, अवधेश राठौर, बलराम राठौर, सुनील राठौर, कमल राठौर, भूरू राठौर, कालू राठौर, धर्मेंद्र राठौर, कैलाश साहू, गोविन्द साहू, सन्तोष साहू, गोपाल साहू, सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।




