राजनीति

युवा कांग्रेस ने दुर्घटना में मृत रीना ठाकुर को कैंडल जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Share

देवास। विगत दिनों शहर की एक होनहार एमबीबीएस की छात्रा रीना ठाकुर का दुर्घटना में निधन हो जाने से शहर के लोगों में इंदौर रोड स्थित ब्रिज एवं यातायात को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है।

असमय एक होनहार छात्रा के निधन पर शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में युवाओं एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने केलादेवी चौराहे पर स्वर्गीय रीना ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कैंडल जलाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वर्गीय रीना ठाकुर के भाई अंकित ठाकुर भी उपस्थित थे।

अपनी श्रद्धांजलि देते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पढ़ी-लिखी प्रतिभावान छात्रा के निधन से शहर के सभी लोगों को दुख हुआ है। वर्तमान में जो ब्रिज बनाया है इसके चलते अभी तक करीब 32 लोगों की मौत हो चुकी है जो की बहुत ही दुखद है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि मैं यह तो नहीं कहता कि उक्त ब्रिज को तोड़ दिया जाए। इस ब्रिज को सिक्स लेन में तब्दील कर दिया जाए, तभी हम दुर्घटनाओं को रोक पाएंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा, तंवर सिंह चौहान, सुधीर शर्मा, रमेश व्यास, नरेंद्र यादव, संतोष मोदी, चंद्रपाल सिंह, राहुल पवार, प्रमोद सुमन, रीना गलोदिया, वसीम हुसैन, डॉ रितेश शर्मा, लुकमान अली, अखिलेश मल्होत्रा, सचिन राहुल सोलंकी, अक्षय बाली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Back to top button