धर्म-अध्यात्म

महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण

Share

– राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के सानिध्य में हुआ आयोजन

हाटपीपल्या (विनोद जाट)। हिंदू हृदय सम्राट महाराजा सूरजमल के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के सानिध्य में खरगोन जिले के ग्राम टेमला में उनकी प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी सुनील टिंगला और प्रदेश प्रवक्ता हजारी सारण ने शिरकत की। साथ ही, सलाहकार महेंद्र कोत एवं मुकेश सराग, सन्जू बेन्दा, खरगोन जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, सीहोर जिला अध्यक्ष रामचंद्र पटेल, बड़वानी जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल सहित राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

महाराजा सूरजमल के विचारों पर चलने का संदेश-
प्रदेश प्रभारी सुनील टिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा सूरजमल न केवल वीर योद्धा थे, बल्कि एक महान कूटनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने कहा कि ग्राम टेमला में स्थापित की गई यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके महान व्यक्तित्व से परिचित कराएगी और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम का संचालन विष्णु जाट कोगाव ने किया। आभार प्रदर्शन जगदीश चौधरी चनगुन द्वारा किया गया।

युवा पीढ़ी को मिलेगा मार्गदर्शन-
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल जैसे महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना युवाओं को प्रेरित करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उनका बलिदान और योगदान अमर रहेगा।

Back to top button