देवास

संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती पर समाज को दिया स्वच्छता और शिक्षा का संदेश

Share

 

हाटपिपल्या (विनोद जाट)। नगर में रजक समाज द्वारा संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष गब्बूलाल बचानिया एवं राजेश नेहरनिया ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम में पूजा बचानिया ने समाज को जागरूक करने हेतु एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया और संत गाडगे महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। कनिष्का मालवीय ने एक कविता सुनाई, जिसमें स्वच्छता का महत्व बताते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

समाज की संगीता मालवीय ने शिक्षा का महत्व समझाते हुए समाज को शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया। उपाध्यक्ष ने संत गाडगे महाराज के जीवन संदेश को साझा करते हुए बताया कि स्वच्छ रहो, वातावरण स्वच्छ रखो। शिक्षित बनो और गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता करो।अंधविश्वास से दूर रहो और समाज को जागरूक बनाओ।

इस आयोजन में नेवरी से लक्ष्मीनारायण बरेठा एवं राकेश बरेठा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा समाज के अन्य गणमान्य सदस्य राकेश बचानिया, हरीश बंजारा, प्रकाश बचानिया, सतीश नेहरनिया, राजेश चौहान, संजय चौहान, गोलू गोलावत, ओमप्रकाश गोलावत, कैलाश बचानिया, प्रवीण बचानिया, कमल बचानिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस आयोजन के माध्यम से समाज में स्वच्छता, शिक्षा और जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

 

Back to top button