देवास
पूर्व महापौर रेखा वर्मा ने श्री गोपाल सांखला को दी श्रद्धांजलि

देवास। दिनेश सांखला के पिताश्री गोपाल सांखला के निधन पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा ने कालानी बाग स्थित श्री सांखला के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




