राजनीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा


शिप्रा (राजेश बराना)। हाटपीपल्या विधानसभा के क्षिप्रा मंडल के बूथ नंबर 31 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्राम पंचायत भवन में एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, मंडल अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पांचाल, धर्मेन्द्र सोलंकी, शैलेन्द्र चौहान, रमेश सोलंकी और विशाल रावत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया और प्रधानमंत्री के विचारों को सराहा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी लक्ष्यों के बारे में भी जानकारी दी।




