प्रशासनिक

कलेक्टर ने पटवारी मनोहर बिलावलिया को किया निलंबित

Share

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पटवारी हल्का नंबर- 99, अतिरिक्त हल्का नंबर -88 तहसील देवास मनोहर बिलावलिया पिता अंबाराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील खातेगांव रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी। निलंबन की कार्रवाई मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल एवं विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, कोठी पैलेस उज्जैन संभाग उज्जैन द्वारा की गई कार्यवाही पर की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button